स्पीड रडार गन की जद में आए तेज रफ्तार वाहन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। नेशनल हाईवे 730 पर केशवपुर चौराहे पर स्पीड रडार गन से वाहनों की गति मापी गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे दोपहिया समेत करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। यातायात प्रभारी युगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चलाए गए अभियान के दौरान स्पीड राडार गन की मदद से तेज गति से वाहन चला रहे चालकों की पहचान कर ई चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सुरक्षित व जिम्मेदारी के साथ वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.