महोबा, मई 1 -- खरेला, संवाददाता। सड़क पर स्पीड ब्रेकर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक में सवार मां बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से मां बेटी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव पाठा निवासी अजय कुमार बाइक से अपनी चाची 25 वर्षीय प्रांशी उसकी 8 माह की मासूम बेटी रिया और बहन 20 वर्षीय ऊषा के साथ बाइक से हमीरपुर जिले के सरीला में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहा था। रास्ता में परथनियां गांव के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक गिरने से मां बेटी सहित तीन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने मां बेटी को जिला अस्पत...