औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भोला बीघा के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी नीलू देवी के रूप में की गई है। दुर्घटना में अजीत कुमार को भी मामूली चोटे आई हैं जबकि उनका एक बेटा आर्यन कुमार बाल बाल बच गया। इधर परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सैफगंज गांव निवासी अजीत कुमार अपना इलाज करा कर अपनी पत्नी नीलू देवी और पुत्र आर्यन कुमार को बाइक पर बिठाकर औरंगाबाद से वापस सैफगंज गांव लौट रहे थे। भोला बीघा गांव के समीप स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक उछल गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी। बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.