मऊ, मार्च 25 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुन्दवा गांव से आगे हाईवे पर मंगलवार की दोपहर में तेज गति में आ रही एक बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोस्तपूरा निवासी 30 वर्षीय विक्की मोदनवाल मोहल्ले के ही एक युवक के साथ किसी काम से मऊ जाने के लिए बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था। जैसे ही दोनों हाईवे से होते हुए कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुन्दवा से आगे पहुंचे अचानक हाईवे पर स्पीड ब्रेकर के चलते बाइक के पीछे बैठा युवक उछल कर नीचे गिर गया। आस-...