सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र। व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शक्तिनगर, अनपरा, बैढ़न एवं बीजपुर क्षेत्र में अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त अभियान, प्रत्येक थाना स्तर पर व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक एवं पुलिस-व्यापार मंडल के समन्वय को मजबूत करने का सुझाव दिया गया। प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन ने मारकुण्डी घाटी में सड़क पर पड़े पहाड़ी मलबे को हटाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, स्पीड ब्रेकरों पर रिफ्लेक्टर एवं पेंट लगाने तथा छोटी गाड़ियों के सुरक्षित आवागमन हेतु बैरिकेडिंग की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- जाम का झाम: दुर्घटनाओं का सबब बन रहे टूटे डिवाइडर, खुली नालियां इस मौके पर रमाशंकर पाण्डेय, राजेश गुप्ता...