स्पीड प्रतिबंध के चलते रातभर लूप लाइन में खड़ी रही मशीन
इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- भरथना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लूप लाइन पर सोमवार रात एक एफआरएम मशीन, कोच और पावर इंजन को रोकना पड़ा। बताया गया कि 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रतिबंध के चलते ट्रेन को डाउन लूप लाइन में खड़ा कर दिया गया। रात करीब साढ़े नौ बजे मशीन को रोका गया था। तकनीकी कारणों और स्पीड लिमिट के चलते इसे आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिससे यह पूरी रात वहीं खड़ी रही। सुबह क्लियरेंस मिलने के बाद करीब दस बजे इसे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान यात्री सेवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यह भी पढ़ें- ट्रेन आठ घंटे देरी से, परीक्षा तो कोई जरूरी काम को लेकर रहे परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.