वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। सावन में श्रद्धालु डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम सेदेश के किसी भी कोने में घर बैठे प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ (गुजरात) और काशी विश्वनाथ (वाराणसी) का प्रसाद मंगा सकते हैं। यह जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।उन्होंने बताया कि मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 कोRs. 270 रुपये का ई-मनीऑर्डर भेजकर कोई भी श्रद्धालु प्रसाद मंगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर प्रसाद के लिए बुकिंग अंकित करना होगा। श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट से भेजा जायेगा। श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से मात्रRs. 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजकर स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद मंग...