फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। गिरजा देवी डिग्री कालेज सकवाई के सभागार में गुरुवार को सड़क सुरक्षा पर आयोजित गोष्ठी में एआरटीओ सुभाष राजपूत ने नियमों को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। छात्रा शालिनी गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कहा गया कि सफर के दौरान वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगायें। दुपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। वाहन को अधिक स्पीड में न दौड़ायें। प्राचार्य रानी मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.