बांदा, जून 19 -- बांदा। झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के लिए रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि के साथ खैरार एवं अकोना स्टेशनों के मध्य 18.50 किलोमीटर लंबी नव निर्मित एवं विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। शुक्रवार को स्पीड ट्रायल में 120 किमी प्रति घंटे से निरीक्षण यान दौड़ा। निरीक्षण के दौरान ट्रैक, संरक्षा व्यवस्थाओं, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड इक्विपमेंट, ट्रैक्शन व्यवस्था, स्विचिंग प्वाइंट्स का परीक्षण किया गया। इस दौरान इंजीनियरों की टीम ने गहनता से जांच की। अकोना स्टेशन का संरक्षा एवं परिचालन को लेकर निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- खैरार-अकौना दूसरी रेल लाइन का किया निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन पर ...