लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ गोल्फ लीग लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ गोल्फ लीग के पांचवें संस्करण के आठवें दिन ग्रुप 'ए' के राउंड 4 के मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्पीड चार्जर्स 12.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि वेलनेस वॉरियर्स ने अपनी शानदार जीत की बदौलत 11.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान कब्जा लिया है। दिन के पहले मुकाबले में तालिका की लीडर स्पीड चार्जर्स ने हिंद वॉरियर्स को 3-2 से शिकस्त दी। स्पीड चार्जर्स की ओर से राजेश नारायण-राकेश सेठ, आदित्य प्रताप सिंह-सुषांत मिश्रा और आदी जैन-भारत थापर की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरे कड़े मुकाबले में पीपीएस दबंग ने एकाना टाइटंस को 3-2 से हराया। पीपीएस दबंग के लिए सुनील कुमार बोरा, राज कुमार सोनकर, रजनीश सेठी और हर्ष कृष्ण रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.