घाटशिला, अप्रैल 17 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के अंडरपास के ऊपर एनएच-18 में स्पीड कार ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार चालक सुरक्षित था। इधर घटना की सूचना पर गालूडीह पुलिस पहुंची और दोनों चालक को गालूडीह थाना ले आई। बता दें कि ट्रक ड्राइवर अजीत ने बताया कि वह तमिलनाडु से बिहार के बेगुसराय जा रहा था। ट्रक में नारियल लदा है। वहीं पीछे से आ रहे कार चालक ने चलती ट्रक को पीछे से ठोक दिया। कार चालक कोलकाता से जमशेदपुर जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.