मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा। मध निषेध की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मध निषेध से संबंधित छापामारी, जब्ती, गिरफ्तारी, शराब पीने के जुर्म में दोबारा पकड़े गए अभियुक्त के संबंध में, वाहन अधिग्रहण व नीलामी, विशेष न्यायालय उत्पाद द्वारा चलाए जा रहे हैं स्पीडी ट्रायल से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी। साथ ही सजा के साथ-साथ सतत जीविकोपार्जन तथा नशा मुक्ति केंद्र से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक, वरीय उपसमाहर्ता, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका ,विशेष लोक अभियोजक (पुलिस एवं उत्पाद ) एवं अधीक्षक मधनिषेध ,मधेपुरा तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...