सहरसा, मार्च 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पूर्णिया सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने छोटु मिश्रा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है। रविवार की देर रात मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सासंद ने कहा कि पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उन सभी का मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तस्वीरें सार्वजनिक करने सहित मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग प्रशासन से किया है। सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। अपराधियों ने छोटू मिश्रा की हत्या कई गोलियां दागकर अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का व्यक्ति...