सीवान, मई 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में एसपी पूरन कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सभी इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अप्रैल महीने की समीक्षा की गयी और कई आवश्यक निर्देश दिए गए। हत्या, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन व स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा दिलाने, सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे अपराधियों व फरार आरोपितों की सूची अद्यतन रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की बात थानाध्यक्षों को कहा गया। इसके अलावा वारंट, समन और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने, लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन करने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने क...