गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। पुलिस विभाग के स्पीडी ट्रायल कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण टास्क दिए गए। लाइन डीएसपी सुबोध कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और स्पीडी ट्रायल को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में तीन सौ दिनों से अधिक पुराने मामलों के निष्पादन, तीन गुना डिस्पोजल बढ़ाने और कांडों के बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को तीन हजार मामलों के निष्पादन, बाइक चोरी के मामलों में बरामदगी व रिलीज, चोरी के मोबाइल बरामद कर सुपुर्दगी, ईआरवी-एमआरवी के रिस्पांस टाइम को कम करने तथा कांडों के मिलान व समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक अनुसंधानकर्ता को कम से कम 20 कांडों के निष्पादन, अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने और सभी थानाध्यक्ष, ...