मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अपराध पर नकेल कसने और जेल में बंद अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए रेल एसएसपी बीना कुमारी ने स्पीडी ट्रायल के लिए डेढ़ दर्जन केसों चिह्नित किया है। मंगलवार को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, मानव तस्करी, ट्रेनों में लूटपाट के मामलों का चयन इसके लिए किया।बताया कि ये केस मुजफ्फरपुर के अलावा सीवान, छपरा, हाजीपुर, दरभंगा, जयनगर थाने के हैं। इन कांडों के आरोपित जेल में बंद हैं। रेल पुलिस मुजफ्फरपुर स्पीडी ट्रायल का प्रस्ताव जल्द डीएम के माध्यम से कोर्ट को सौंपेगी। बताया कि स्पीडी ट्रायल और ट्रायल मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) पोर्टल पर अपलोड गंभीर व चर्चित कांडों के निष्पादन के लिए समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- स्पीडी ट्रायल के लिए डेढ़ दर्जन केस चिह्...