लखनऊ, अक्टूबर 29 -- -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई संपर्क की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया -2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति थी अत्यंत दयनीय: योगी -आज सात शहरों में जनजीवन को नई गति दे रही मेट्रो: योगी -हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान: योगी लखनऊ, विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी का विस्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिये गुरुवार को प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल द...