रांची, मार्च 25 -- रांची। बीआईटी लालपुर के स्टूडेंट एक्टिविटी फोरम द्वारा गुरुवार को स्पीक फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन के विद्यार्थियों ने अपनी भाषण शैली और वाकपटुता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं, संयोजक डॉ. संदीप नाथ शाहदेव ने प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी संवाद कला और मंच कौशल की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...