बगहा, दिसम्बर 11 -- नरकटियागंज। लोकसभा में बुधवार को कोयला मंत्रालय को लेकर पूछे गए प्रश्नों का केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रभावी जवाब दिया। जवाब सुनकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सार्वजनिक रूप से उनकी सराहना करते हुए पीठ थपथपाई। श्री बिरला ने कहा कि राज्य मंत्री श्री दुबे का जवाब विवेचनात्मक, सटीक और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकुशलता और विषय की गहरी समझ है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में मंत्रालय की दिशा और मंत्री की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। संसद में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कोयला मंत्रालय अब सिर्फ कोयला तक सीमित नहीं रह गया है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी इस मंत्रालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश में महत्वपूर्ण खनिजों की निर्बाध आपूर्ति...