नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के सम्मान से जुड़े मामले में पंजाब सरकार के रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार पर इस मामले में वहां की पुलिस द्वारा दर्ज FIR की डिटेल्स से जुड़ी फाइल को रोके रखने का आरोप लगाया और कहा कि इससे कई गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि विधानसभा सिख गुरुओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी, और कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि सिख गुरुओं के अपमान के मामले में पंजाब सरकार से जिस तरह की चुप्पी और टालमटोल देखने को मिल रही है, उससे यही प्रतीत होता है कि कुछ तथ्यों को जानबूझकर छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा कि इस प्रकरण के तार सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.