नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- स्प्लिट्स विला कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। यहां बिग बॉस की तरह खूब लड़ाई-झगड़े होते हैं। सीजन 6 को भी लोग मजे से देख रहे हैं और इस समय आकांक्षा चौधरी और दीक्षा पवार कॉन्ट्रोवर्सी सुर्खियों में है। आकांक्षा का आरोप है कि दीक्षा ने उनके साथ मारपीट की। इंस्टाग्राम पर उन्होंने झगड़े पर अपना साइड लिखा है। उन्होंने लिखा कि दीक्षा ने उन्हें हील वाली सैंडल से मारा, होठों से खून आ गया और काफी चोटें आई हैं।आकांक्षा का नोट वायरल आकांक्षा लिखती हैं, 'यह सिर्फ झगड़ा नहीं था, हिंसा थी। मुझे हील्स से मारा गया, इतने थप्पड़ मारे कि होंठों से खून आ गया। मेरी आंखों के नीचे खरोंचें हैं और खून निकलने लगा गर्दन पर स्क्रैच हैं और ये सब नैशनल टीवी पर हुआ, सबके सामने। यह फोटो घटना के 10-15 दिन बाद ली गई, जब मुझे विला से फाइनली अपना फोन मिल गया ...