औरंगाबाद, मई 15 -- मदनपुर, संवाद सूत्र। मदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी एरकी गांव से स्पिरिट मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गांव निवासी रामगति राम का पुत्र विजय राम है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विजय राम के खिलाफ स्पिरिट मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...