पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पिक मैके की ओर से 22 अप्रैल को प्रथम चरण में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में सुबह 8:30 बजे से और 11 बजे से इनीशियम ग्लोबल स्कूल में सितार वादन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें ख्यातिलब्ध सितार वादक पंडित डॉ. हरविंदर शर्मा सितार वादन प्रस्तुत करेंगे। तबले पर पंडित जयदेव संगत करेंगे। स्पिकमैके के प्रभारी संजीव पाराशरी ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के मध्य भारतीय ललित कलाओं को जीवंत रखने एवं जागरूकता के उद्देश्य से कराए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...