बलिया, मई 23 -- बलिया, संवाददाता। शहर के जापलिनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का शुक्रवार को खुलासा होने के बाद सील कर दिया। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्राजिंट रिमांड पर साथ लेकर चली गयी।साउथ दिल्ली के अम्बेडकर नगर के रहने वाले मोनू शर्मा ने करीब दो माह पहले चटोरी गली के एक मकान में स्पा सेंटर शुरु किया था। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार हो रहा था जिससे इलाकाई पुलिस अनिभिज्ञ थी। इसी बीच दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने गुजरात से एक लड़की को बरामद किया। यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी, आठ लड़कियां बरामद पूछताछ में उसने शहर में स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य की जानकारी दी। इ...