महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम आनंदनगर में मंगलवार को स्पा सेंटर में की गई छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ पूरी हो गई है। पूछताछ व जांच के बाद युवतियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम व तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने फरेंदा कस्बे के पूर्वी बाईपास पर संचालित इस स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधि होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के साथ छापेमारी की थी। यहां से तीन युवतियों और एक युवक को मौके से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में युवतियों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद होने की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार जांच में युवतियों के आधार कार्ड सही पाए गए। बयान लेने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।...