गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अरंगी मोड़ पर स्थित स्पा सेंटर पर बुधवार को औचक छापेमारी की। मौके पर स्पा सेंटर बंद मिला हालांकि थोड़ी देर में समझ में आ गया कि तीनों शटर अंदर से बंद हैं। इसलिए छत पर चढ़कर सीढियों के रास्ते अंदर जाकर शटर खोली गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्पा सेंटर कल तक संचालित हो रहा था लेकिन बुधवार को अचानक बंद पाया गया। संचालक और सभी महिला कर्मी आज अचानक गायब हो गए। उससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि उसका बोर्ड भी हटा दिया गया। वहीं मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिलने के कारण पूछताछ नहीं हो सकी। उधर छापेमारी के क्रम में अंदर मिली सामग्री का नमूने जब्त किए गए। वहीं सेंटर में ताला लगा दिया गया।अंदर जांच के दौरान ताश की 5 गड्डियां, बिना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.