इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार रात पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सेंटर में अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। मौके से संचालक समेत तीन महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र, महिला पुलिसकर्मियों और भारी पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। पुलिस ने सबसे पहले स्...