झांसी, अप्रैल 16 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में सनसनीखे मामला सामने आया है। स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। वहीं शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। बगैर प्रूफ के परिचय कब्रिस्तान पहुंचे तो बाहर ही रोक दिया गया। इसी बीच पति ने मौत पर आपत्ति जताई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर जांच शुरू कर दी है। मणिपुर निवासी सिम्मी उर्फ टेरेसा (30) सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एक पर्ल मसाज पार्लर पर काम करती थी। उसका पति जॉन दिल्ली में रहता है। जबकि वह एक साल वह झांसी में थी। यहां उसका दोस्ती जोया नाम की महिला से हुई और वह उसके घर पर ही रहने लगी। इस बीच जोया के भाई से उसकी पहचान हो गई। दोनों एक-दूसरे के साथ गोविंद चौराहा स्थित एक मकान में किराए से रहने लगे। गुजरे कई दिनों से टेरेसा की तबियत ठीक नहीं थी। उसका इल...