हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 10 -- यूपी के देवरिया शहर और सलेमपुर क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक स्थित में करीब एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पा मसाज सेंटर संचालित हो रहे हैं। इसमें कुछ सेंटरों पर युवतियां काम करती हैं, जहां युवक पहुंचते है और इसकी आड़ में गलत कार्य होने की शिकायत मिल रही थी। इस क्षेत्र के लोग भी परेशान थे। शिकायतों को पुलिस ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को सीओ सिटी संजय रेड्डी के नेतृत्व में कोतवाल सहित अन्य टीमों ने पुरवा चौराहा स्थित एक स्पा मसाज सेंटर पर अचानक छापेमारी की। यहां से तीन युवतियां व युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। इसी बीच रुद्रपुर मोड़ के पास स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.