रामपुर, अप्रैल 5 -- शहर में चेकिंग के बाद बंद कराए गए स्पा सेंटरों को शनिवार को दमकल विभाग की तरफ से व्यवस्थाओं को पूरा करने का नोटिस जारी किया गया है। शहर में अवैध तरीके से तमाम स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। यह कहने में गुरेज नहीं हैं कि स्पा सेंटरों की आड़ में वहां पर देह व्यापार का गोरखधंधा भी काफी फल-फूल रहा है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्पा सेंटरों पर बढ़ती आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। सिटी मजिस्ट्रेट सालिग राम के नेतृत्व में पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके में पड़ने वाले कई सेंटरों पर एक साथ दबिश दी थी। दबिश के बाद दोोगों को पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। अब अग्नि शमन विभाग ने व्यवस्थाओं को लेकर नोटिस जारी किया है। अग्नि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.