नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका इलाके में स्पा मैनेजर के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना द्वारका सेक्टर-2 में पावर हाउस रेड लाइट के पास 15 फरवरी की रात करीब 12:20 बजे की है। डाबड़ी थाना पुलिस ने मौके से एक कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय शमशेर सिंह मूलत: अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। दिल्ली में वह चाणक्य प्लेस इलाके में किराए पर रहता है। शमशेर द्वारका सेक्टर-7 रामफल चौक स्थित हनीबी स्पा में मैनेजर है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मोहित नामक युवक पिछले कुछ महीनों से स्पा में आता था। मोहित और शमशेर की दोस्ती हो गई। मोहित शुरुआत में सर्विस के रुपये देता था, लेकिन बाद में पैसे देने बंद कर दिए।...