बरेली, फरवरी 25 -- रंगदारी वसूली के मामले में जिला बदर ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार करना बारादरी पुलिस को बहुत मंहगा पड़ गया। कोर्ट ने सात साल तक की सजा के अपराध में गिरफ्तारी करने वाले विवेचक एसआई अमित कुमार के खिलाफ कार्यवाही के आदेश एसएसपी बरेली को दिये हैं। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर स्पा प्रकरण में आरोपी ऋषभ ठाकुर को रिहा करने के आदेश दिये हैं। वही कोर्ट ने बगैर अनुमति के जिले की सीमा में प्रवेश के मामले में ऋषभ ठाकुर को जेल भेजा है। क्या था मामला पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास स्थित अस्पताल की बिल्डिंग में संचालित कासा गोल्डन स्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वहां देह व्यापार होने का आरोप लगा था। पुलिस ने स्पा बंद कर दिया था। जिसके बाद जिला बदर ऋषभ ठाकुर और उसके साथी आशु का स्पा संचालक मुस्कान से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.