स्पार्टाथलॉन में भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव का स्वागत
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। स्पार्टाथलॉन-2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले अल्ट्रा रनर सुगौरव गोस्वामी का रविवार को 23 टीआरआई क्लब की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। क्लब सदस्यों ने केक काटकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। सुगौरव गोस्वामी ने एथेंस से स्पार्टा तक 246 किलोमीटर की कठिन स्पार्टाथलॉन दौड़ को 25 घंटे 56 मिनट 21 सेकंड में पूरा कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूर्व भारतीय रिकॉर्ड 30 घंटे 08 मिनट 06 सेकंड को करीब चार घंटे 12 मिनट से बेहतर किया। प्रतियोगिता में उन्होंने ओवरऑल 16वां स्थान हासिल किया। क्लब सदस्यों ने कहा कि सुगौरव की उपलब्धि उत्तराखंड और देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति युवाओं और अन्य एंड्योरेंस एथलीटों के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान संजय रावत, दीपक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.