मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में स्पार्क हैक 2026 का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ। 24 घंटे तक चलने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर की 128 टीमों ने भाग लिया। स्वागत भाषण में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. रघुरामा भट्ट ने प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को बधाई दी। हेक ब्रिवेन कंपनी के सह संपादक अमित दुबे ने तकनीकी पहलुओं, विशेषकर एआई आधारित कोडिंग व ट्राई प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विचारों के विकास, प्रोटोटाइप निर्माण व उनके व्यावसायीकरण पर जोर दिया। उद्घाटन सत्र का समापन संयोजक डॉ. पंकज गोस्वामी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्ह...