रुडकी, सितम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस के तहत आयुर्वेद जागरूकता अभियान के तहत केन्द्र सरकार के स्पार्क रिसर्च प्रोजेक्ट में संस्थान के चार छात्रों के चयन और प्रत्येक को 50 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलने की उपलब्धि को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद जागरूकता रैली में छात्रों ने आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़े संदेश दिए। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव डॉ. रकम सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की भारतीय जीवन पद्धति है। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की दी जानकारी आयुर्वेद की परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के साथ आगे बढ़ान...