फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मानव रचना शिक्षण संस्थान के क्रिकेट मैदान पर खेले गए 19वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में स्पार्क मिंडा ने आज तक टीम को 49 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच और सिरीज देकर सम्मानित किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क मिंडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 311 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमेया सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के शामिल रहे। अंकुर धाकड़ ने भी शानदार 107 रन की पारी खेली। जवाब में आज तक की टीम 19.4 ओवर में 262 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से काशिफ ने 41 गेंदों में 129 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।...