लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के ग्राम पिपरा खुर्द में शनिवार की रात बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले नसरुद्दीन पुत्र बहादुर अली के घर में लगी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए पड़ोस के इश्तियाक अली पुत्र शाकिर अली और नसीम अली पुत्र हामिद अली के मकानों तक पहुंच गई, जिससे तीनों घर इसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस हादसे में तीनों परिवारों की लाखों रुपये की गृहस्थी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- रामनगर के बैकुंठपुर में पांच घर जले, लाखों का नुकसान गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आग पर किसी तरह काबू पाया। यह भी पढ़ें- अलाव की चिं...