लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतीपुरवा में सोमवार दोपहर अचानक बिजली के तार से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई। जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया। हादसा रेवतीपुरवा के मेवालाल के घर हुआ गनीमत रही कि समय रहते बिजली लाइन कटवाकर आग को बुझा लिया गया, जिससे कोई बड़ी हानि नहीं हुई। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे और घर पर केवल बच्चे मौजूद थे। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग से घर का जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल अजय गुप्ता को दे दी गई है। लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...