बदायूं, मार्च 16 -- थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में जर्जर बिजली केबिल में स्पार्किंग के बाद आग लगने से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को करीब 16 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई जगहों पर खंभों पर लगी बिजली लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। इन जर्जर लाइनों में अक्सर स्पार्किंग होती रहती है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। शनिवार रात बिजली पोल पर लगी केबिल में अचानक तेज स्पार्किंग हुई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। इससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पानी भरने, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट ढूंढने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार देर शाम आपूर्त...