बरेली, जुलाई 9 -- राजकीय अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, रेबिज-लैप्टोस्पाइरोसिस जैसी बीमारियों की रोकथाम और इलाज के इंतजाम को परखने के लिए स्टेट पब्लिक हेल्थ आब्जर्वर टीम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। पहले दिन बुधवार को टीम ने आईडीएसपी की कार्यप्रणाली देखी। 9 जुलाई को टीम जिला अस्पताल और 300 बेड हास्पिटल में एआरवी क्लीनिक की व्यवस्था देखेगी। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह के साथ स्टेट पब्लिक हेल्थ आब्जर्वर टीम आईडीएसपी पहुंची। वहां एपिडेमियोलाजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास से रेबिज, लैप्टोस्पाइरोसिस, बर्ड फ्लू समेत कई अन्य बीमारियों के सर्विलांस के बारे में पूछा। जिला सर्विलांस कमेटी की पिछली दो साल में हुई बैठक की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मलेरिया मास सर्वे : 71 विद्या्र्थिथयों का रक्त पट्ट संग्रह टीम की तरफ से कई सवाल...