नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। खोड़ा निवासी आरुषि पांडे ने बिना किसी ट्यूशन के शानदार अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और जज्बे के आगे मुश्किलें बौनी पड़ जाती हैं। आरुषि इंडस वैली स्कूल की छात्रा हैं। उनके 95 प्रतिशत अंक आए हैं। आरुषि का यह सफर आसान नहीं था। आरुषि को 24 दिसंबर को स्पाइन टीबी का पता चला। इसके बाद परिवार उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने पूरी तरह आराम करने की सलाह दी। इलाज के दौरान उनकी स्पाइन से पस निकाला गया। करीब दो महीने तक वह ठीक से हिल भी नहीं पा रही थीं। यह भी पढ़ें- CBSE 10th Topper 2026: कैंसर को मात देकर आरव वत्स ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े झंडे, हासिल किए 96.6% अंक डॉक्टर ने उन्हें परीक्षा छोड़ने तक की सलाह दी थी।पिता राजेश कुमार पांडे ने बताया कि बीमारी के कारण वह प्र...