कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। छात्र सिर्फ बाहरी सफलता के पीछे न भागें, बल्कि स्पष्ट सोच, साहस और बड़े उद्देश्य के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं। इससे स्थाई कामयाबी मिलेगी। यह बात एचबीटीयू के पूर्व छात्र और उद्योगपति डॉ. दिनेश शाहरा ने कहा। उन्होंने अपने 50 सालों के औद्योगिक और सामाजिक अनुभवों के सार पर एक पुस्तक लिखी। इसमें लीडिंग फ्रॉम विदिन-11 प्रिंसिपल फ्रॉम क्लेरिटी, कांफिडेंस एंड इंपैक्टफुल लीडरशिप के मूल सिद्धांतों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है। विवि के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन विवि के कुलपति प्रो. समशेर, केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. जीएल देवनानी, डॉ. प्रवीण यादव, पूर्व छात्र रंजन कुलश्रेष्ठ ने किया। 1972 बैच के केमिकल इंजीनियरिंग छात्र डॉ. दिनेश शाहरा उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी है...