काशीपुर, दिसम्बर 11 -- काशीपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे ने कहा कि बार एसोसिएशन और कुछ अधिवक्ताओं के बीच उत्पन्न हुआ विवाद समाप्त हो गया है। जिन अधिवक्ताओं को एसोसिएशन ने नोटिस जारी किए थे, उनके स्पष्टीकरण देने के बाद एसोसिएशन ने नोटिस समाप्त कर दिए हैं। गुरुवार को बार भवन में काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने चुनाव कराने, क्रिकेट टूर्नामेंट और कुछ अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के मामले प्रेस वार्ता की। कहा कि पूर्व में जो अधिवक्ताओं द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया गया था। जिसके चलते उन अधिवक्ताओं को अनुशासन बनाए रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। कहा कि अधिवक्ताओं के स्पष्टीकरण देने के बाद कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई समाप्त कर दी गई है। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 17 दिसंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.