बांदा, मई 11 -- बांदा। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए दृष्टिबाधित बालकों के प्रवेश शुरू हो गए हैं। विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा 1 से 9 तथा कक्षा 11 में प्रवेश लिए जाएंगे। प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि आवासीय छात्रों के लिए निशुल्क भोजन, छात्रावास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी 14 मई तक 10 बजे से सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश परीक्षा 15 मई 2026 को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगी। प्रवेश के समय दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, फोटो, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- JNVST 11...