शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी और स्पर्श पोर्टल की तकनीकी समस्याओं पर नाराजगी जताई। कर्मियों का कहना है कि स्पर्श पोर्टल से वेतन भुगतान व्यवस्था में सुधार कर हर माह की तीन तारीख तक वेतन दिया जाए। साथ ही स्वास्थ्य बजट बढ़ाने, मानकों के अनुसार पद सृजन, 10 वर्ष से अधिक सेवा वाले कर्मियों के नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, सामाजिक सुरक्षा लागू करने और वार्षिक एग्रीमेंट व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई गई। इस दौरान विनीत पांडे, डॉ. अशोक दीक्षित, विक्रम सिंह, डॉ. आशुतोष चौहान सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...