अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़। हरि विलास नगर स्थित स्पर्श पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस एवं नववर्ष का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक तपेश पंवार एवं प्रधानाचार्या शशि पंवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक तपेश पंवार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बेबी शर्मा, कुसुम, सुरभि, अदीबा एवं लक्ष्मी आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...