काशीपुर, दिसम्बर 17 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत के निर्देशन में बुधवार को 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के एक दिवसीय शिविर के तहत स्पर्श गंगा दिवस मनाया गया। स्वयंसेवियों ने जागरूकता, रैली निकालकर जनमानस को नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया मार्ग से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस रोड से होकर मुख्य बाजार एनडी तिवारी मार्केट से महाविद्यालय में समाप्त हुई। यहां एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मंगला, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. दीपा चनियाल, सृष्टि सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...