लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- सोशल मीडिया क्रिएटर स्पर्श सिन्हा को बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ग्रेटर नोएडा में आयोजित नमस्कार फाउंडेशन के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में इसरो वैज्ञानिक और चंद्रयान सैटेलाइट के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह ने प्रदान किया। स्पर्श सिन्हा को यह सम्मान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट कार्य, जागरूकता और जनहित से जुड़े कंटेंट के लिए दिया गया। स्पर्श सिन्हा प्रदेश स्तर पर युवा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं और वर्तमान में राजधानी लखनऊ में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...