भोपाल, फरवरी 6 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर के उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को ग्रेटर नोएडा से बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी और पीड़िता को मंदसौर लेकर पहुंची है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी अन्य लड़कियों के संपर्क में तो नहीं था।स्नैपचैट के जरिए दोस्ती प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी और लड़की के बीच करीब एक साल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए बातचीत हो रही थी। लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। वह टैबलेट के माध्यम से आरोपी के संपर्क में थी। लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने लड़की का भरोसा जीता। आरोपी बहला फुसला कर पड़िता को ...