खगडि़या, अक्टूबर 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सरकारी स्कूलों में स्नेह समिति गठित को लेकर शिक्षकों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुरू हुई। शहर स्थित जेएनकेटी इंटर स्कूल सभागार में चल रही प्रशिक्षण का डीएम विक्रम विरकर, डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड, स्थापना डीपीओ नुपूर कुमारी ने जायजा लिया। साथ ही ट्रेनिंग के उपरांत स्कूलों में इसे लागू करने को कहा। डीईओ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत टीचिंग एट राइट लेवल का खगड़िया जिला से पढ़ाई मित्र एप और स्नेह समिति संकल्पना स्कूलों में शुरू करने की पहल की गई है। कहा कि ट्रेनिंग में प्राथमिक स्कूल से प्रधान शिक्षक व एक सहायक शिक्षक व मिडिल स्कूलों के प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को और अधिक करें मजबूत: डीएम ट्रेनिंग द...